बिहार पटना में शराब पकड़ने गई पुलिस पर हमला, सब इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
शराब पकड़ने के दौरान लिकर माफिया पुलिस के जवानों को अक्सर निशाना बनाते है एक बार फिर अवैध शराब की छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला किया गया. घटना दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के रुकुनपुर मुसहरी की है. जहां, छापेमारी के बाद तस्कर को गिरफ्तार कर ले जाने के दौरान पुलिस टीम पर पथराव किया गया. जिसमें एक 4 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए.जानकारी के मुताबिक पटना के रूपसपुर में पुलिस और एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम पर हमला हुआ. जिसमें सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह घायल हो गए. बताया जाता है कि गुप्त सूचना मिली थी कि रुकनपुरा में भारी मात्रा में शराब बन रही है, जिसके बाद पुलिस की टीम वहां छापेमारी के लिए पहुंची. इसी दौरान स्थानीय लोग रोड़ेबाजी करने पर उतारू हो गए.बताया जाता है कि इसके बाद पुलिस ने भी सख्ती दिखाई, लेकिन लोगों ने उग्र होकर पुलिस पर हमला बोल दिया. रोड़ेबाजी के दौरान एक सब इंस्पेक्टर और कुछ सिपाही भी मामूली रूप से घायल हो गए. जिन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया