ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निर्माणाधीन गांधी स्मृति भवन का डीएम ने किया निरीक्षण

मोतिहारी: जिलाधिकारी , शीर्षत कपिल अशोक द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कचहरी रोड, मोतिहारी स्थित निर्माणाधीन गांधी स्मृति भवन, मोतिहारी (2000 क्षमतायुक्त प्रेक्षागृह) का निरीक्षण किया गया।
लगभग 44 करोड़ की लागत से गांधी स्मृति भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है । आधुनिकता से सुसज्जित इस भवन में 2000 लोगों की बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि भवन को भव्य रूप से संवारने के लिए लाॅन का निर्माण किया गया है, जिसमें पार्किंग की व्यवस्था की गई है, सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री के ऊपर कांटेदार वायर लगाए गए हैं, पार्क को सुंदर बनाने, जनरेटर सेट- दो, सीसीटीवी, रोशनी की व्यवस्था, एयर कंडीशन , रोज गार्डन, बड़ा फ्लैग, लाइटिंग आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
कलरफुल लाइटिंग के द्वारा भवन को और सुंदर बनाया जा रहा है।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि भवन के रखरखाव, बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.