ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिला क्रिकेट लीग मैच में हॉक्स क्रिकेट क्लब और विजयी क्रिकेट क्लब ढाका की  जीत

मोतिहारी। स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर जिला क्रिकेट लीग दूसरे चरण( डिविजन-A पूल-A) के मैच(30 ओवर) में हॉक्स क्रिकेट क्लब ने कनौजिया क्रिकेट एकेडमी को 85 रन के अंतर से हराकर आसान जीत दर्ज किया।मैच के मैन ऑफ द मैच हॉक्स क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी बल्लेबाज शशि गुप्ता रहे।मैच में अम्पायर की भूमिका में बी जमा सिद्दकी और चंद्रमोहन रहे जबकि स्कोरर की भूमिका प्यारे ने निभाया।

संक्षिप्त स्कोर कार्ड:-

हॉक्स क्रिकेट क्लब-172/3(30)

(बल्लेबाज शशि गुप्ता-85 रन,आलोक जायसवाल-50 रन,अतिरिक्त-20 रन व गेंदबाज सौरव,उत्कर्ष और संदीप-1-1 विकेट)

कनौजिया क्रिकेट एकेडमी-87/10(23.1 ओवर)

(बल्लेबाज सौरव-18 रन,बादल कनौजिया-17 रन व गेंदबाज अमन मिश्रा-3 विकेट,सावन-2 विकेट)

वही ग्राउंड-3 पर हुए डिवीजन-A पूल-B के मुकाबले(30 ओवर) में विजयी क्रिकेट क्लब ढाका ने रक्सौल क्रिकेट एकेडमी को 29 रन से हरा दिया।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजयी क्रिकेट क्लब ढाका के हरफनमौला खिलाड़ी अब्दुल कादिर को मिला।मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए पैनल के प्रकाश रंजन सिंह व कुमार राज रहे वही स्कोरर की भूमिका में निखिल कुमार रहे।

 

संक्षिप्त स्कोर कार्ड:-

विजयी क्रिकेट क्लब ढाका-180/10(25.4 ओवर)

(बल्लेबाज अब्दुल कादिर-88 रन,मो.इजहार-34 रन,प्रीतम-14 रन,अतिरिक्त-20 रन गेंदबाज राजन-4 विकेट,आकाश-3 विकेट)

रक्सौल क्रिकेट एकेडमी:-151/10 रन(28.2 ओवर)

(बल्लेबाज आकाश कुमार-35 रन,पीयूष कुशवाहा-33 रन व गेंदबाज अब्दुल कादिर-3 विकेट,मो.सेराज-3 विकेट)

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने  बताया कि कल ग्राउंड-1 पर पहले मुकाबले में बेथल क्रिकेट एकेडमी और जूलियन क्रिकेट क्लब रेड आमने-सामने होंगी। वही ग्राउंड-3 पर दूसरे मुकाबले में जूलियन क्रिकेट क्लब और चंद्रशेखर आजाद क्रिकेट क्लब ब्लू की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी।

मौके पर जिला क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन सुरेंद्र पांडेय, सदस्य मो.आलम,वेदप्रकाश,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,गुलाब खान,नवीन कुमार, अरमान खान इत्यादि की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.