ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संत रविदास जयंती समारोह का किया गया आयोजन

मोतिहारी। हिन्दू नवजागरण मंच प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ पूर्णिमा के दिन संत शिरोमणि रविदास की जयन्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जयन्ति कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भोला जी ने की।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंच के मुख्य कार्यकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हमारे समाज में एक षडयंत्र के तहत देश के महापुरुषों एवं संतों को भी जातीय संकीर्णता के दायरे में समेटने का काम हो रहा है। उन्होंने आगे बताया कि आज भी दलित वर्ग के लोगों को समुचित रूप में मुख्यधारा में नहीं जोड़ पाए हैं।
मंच के जिला कार्यकारी संजय कुमार तिवारी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि श्री रविदास जी साधारण संत नहीं, बल्कि संत शिरोमणि है। इन्होंने अपनी भक्ति और कर्म के बल पर तत्कालीन समाज में सर्वाधिक प्रसिद्धि प्राप्त की। संत शिरोमणि रविदास जी अपने समकालीन बर्बर शासक अलाउद्दीन खिलजी के घनघोर अत्याचार को झेलकर भी सत्य सनातन धर्म का त्याग नहीं किया। यह हम संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर राममनोहर जी, दीपक कुमार, भोला जी, संजय कुमार पटेल ,सुनिलमणि तिवारी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन मंच के संरक्षक मुरारिशरण पाण्डेय ने की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.