ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

“सुनवाई” कार्यक्रम में मंत्री ललित यादव एवं अनिता देवी उपस्थित होंगे

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पहल पर राजद द्वारा चल रहे  ‘‘सुनवाई’’ कार्यक्रम के तहत कल मंगलवार यानी  07 फरवरी 2023 को स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव एवं पिछड़ा वर्ग तथा अति पिछड़ा वर्ग के मंत्री श्रीमती अनिता देवी राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और ‘‘सुनवाई’’ करेगें।

इस संबंध में प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि मंत्री से मिलने वालों को 07 फरवरी 2023 को राजद कार्यालय में पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आवेदक स्वयं उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन कराकर ही सुनवाई कार्यक्रम मे शामिल होंगे । जिनका रजिस्ट्रेशन होगा वह ही क्रमानुसार अपराह्न 1 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मंत्री द्वारा बारी-बारी से कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेगें और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि सुनवाई कार्यक्रम 22 नवंबर 2022 से निरंतर चल रहा है, और इसमें सैकड़ों लोगों की समस्याओं की सुनवाई और कार्रवाई हुई है।

एजाज ने आगे बताया कि कार्यकर्ताओं को मंत्रीगण से मिलकर अपने क्षेत्र से जुड़े जनसमस्याओं अथवा शिकायतों से उन्हें अवगत कराने के लिए आवश्यक संलग्नों के साथ लिखित में आवेदन देना है उसी के अनुसार सुनवाई के बाद कार्रवाई की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.