ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विधानसभा के अल्पकालीक विस्तारक की बैठक संपन्न

कटिहार।  भाजपा जिला कार्यालय सिरसा में कटिहार विधानसभा के अल्पकालिक विस्तार  की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी अरुण सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री  तार किशोर प्रसाद,भाजपा जिला अध्यक्ष लकखी  प्रसाद महतो, विधानसभा संयोजक धर्म नाथ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बबन कुमार झा, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, लोकसभा विस्तारक कौशलेंद्र कुमार शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए तार किशोर प्रसाद ने कहा कि अल्पकालीन विस्तारक को अपने-अपने शक्ति केंद्र पर जाकर वहां पर बने हुए बूथ कमेटी को सशक्त करना है।  साथ ही पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति जो भाजपा के द्वारा होना है। उस पन्ना प्रमुख को नियुक्त करने के साथ-साथ उनका मोबाइल नंबर भी एकत्रित कर लेना है। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सभी अल्पकालीन विस्तारक ओं से अनुरोध है कि आप अपने अपने शक्ति केंद्र पर जाकर सभी कार्यकर्ताओं को सरल ऐप को डाउनलोड करवाएं साथ ही मन की बात का जो लिंक आया है। उस लिंक को भी सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने मोबाइल में डाउनलोड करना है। जिससे कि मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद उसका फोटो उस लिंक पर भेज सकें। बैठक में कटिहार विधानसभा में परणे वाले पांचों मंडल के अध्यक्ष अजय कुमार दास, मुकेश श्रीवास्तव, राजेश दास,चंद्रशेखर जयसवाल,अमित गुप्ता,इफ्तेखार आलम, अभिषेक सिंह, संजय गुप्ता, निलेश ठाकुर,नेहा किरण मुख्य रूप से शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.