ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रक्सौल स्टेशन रोड पर युवक को चाकू गोदने के बाद सीने में उतारी गोली

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिला के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल स्टेशन रोड पर बुधवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को चाकुओं से गोदने के बाद सीने में गोली मार दी। जख्मी युवक का इलाज रक्सौल के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। फिलहाल, वह बेहोशी के हालत में है। जख्मी युवक की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के सोरपनिया निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।

अभी तक तो ना घटना को अंजाम देने वाले आरोपी और ना ही कारण का पता चल सका है। लेकिन घटना के बाद से भारत-नेपाल के रुपये के एक्सचेंज से जुड़े सटही गिरोह के सभी संचालक फरार हैं। उनका काउंटर भी बंद है, ऐसे में वारदात के पीछे उनके हाथ होने की आशंका जाहिर की जा रही है. घायल धीरज बस से पटना से आया था और वह स्टेशन जा रहा था। उसी दौरान रक्सौल जंक्शन से सौ कदम की दूरी पर अज्ञात अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया।

चाकू और गोली से घायल धीरज किसी तरह अपने आप को बचाते हुए वहां से भागा और स्टेशन के सामने डिवाइडर के पास गिर गया. उसको जख्मी हालत में देख लोगों ने जीआरपी को सूचना दी, जीआरपी ने उसे डंकन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरपी रक्सौल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों ने युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताया है. शुरुआत में उससे कुछ जानकारी मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.