ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चुंगी के नाम पर अवैध वसूली कर रहे छह लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नगर परिषद नवादा के नाम की पर्ची बरामद, एसडीपीओ ने की कार्रवाई

नवादा/रजौली। पटना-रांची रोड एनएच 31 रजौली बाईपास में चुंगी के नाम पर अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने रंगे हाथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि रजौली बाईपास में कुछ लोगों के द्वारा चुंगी के नाम पर ट्रक बस एवं अन्य वाहनों से बड़ी संख्या में राशि की जबरन वसूली करते हैं नहीं देने पर मारपीट भी किया जाता है। इसी सूचना के आलोक में सोमवार की देर रात्रि एक ऑपरेशन लांच किया गया। उसके तहत पूरी तरह से घेराबंदी कर छापेमारी की गई। इस दौरान चुंगी के नाम पर अवैध वसूली करते रंगे हाथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से नगर परिषद नवादा के नाम की पर्ची भी बरामद की गई है। पकड़े गए लोगों के पास से तलाशी के क्रम में भारी मात्रा में 300, 200 और 100 की रसीद मिली है।वहीं बड़ी संख्या में कटी हुई रसीद भी बरामद की गयी है जिससे आकलन लगाया जा सकता है कि लाखों रुपए की अवैध वसूली की गई है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के क्रम में वसूली कराने वाले कई के नाम भी आए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चुंगी केवल निर्धारित दर एवं निर्धारित स्थल पर केवल प्राधिकृत व्यक्ति द्वारा ही ली जा सकती है। सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार किए गए छह लोगों को जेल भेजा गया है।जिसमें विकास कुमार, सुमन कुमार, नवीन कुमार, राम कुमार, कारू कुमार और नीलेश कुमार शामिल हैं। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। बताते चलें कि रजौली स्टैंड का दिसंबर माह से लेकर मार्च 2023 तक के लिए 18 लाख रुपया का टेंडर हुआ था। इसी टेंडर के तहत चुंगी की वसूली की जा रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.