ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी गिरफ्तार

पटना। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गया जिला, टिकारी प्रखण्ड के शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार को संसाधन केंद्र, टिकारी प्रखंड, के कार्यालय कक्ष से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं परिवादी द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाया गया था कि टिकारी प्रखण्ड के शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार द्वारा विद्यालय का बार-बार निरीक्षण नहीं करने तथा विद्यालय का भवन निर्माण कार्य करने देने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। वही शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो द्वारा सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। वही आरोप सही पाए जाने के पश्चात उपरोक्त कांड अंकित अनुसंधानकर्ता पुलिस उपाधीक्षक, गौतम कृष्ण के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया, जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए टिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार को टिकारी प्रखण्ड संसाधन केंद्र के कक्ष से पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत माननीय न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.