ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नीतीश कुमार से निराश बिहार की जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ़- तारकिशोर प्रसाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भर चुका है जनता का मन

नब्बे के दशक को याद कर आज भी सहम जाते हैं बिहारवासी

 

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि नीतीश कुमार से निराश बिहार की जनता पूरी तरह से भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधान सभा चुनाव के लिए बिहार की जनता अभी से ही अपना मन बना चुकी हैं। 1990 के दशक के दिनों को याद कर आज भी बिहार के लोग सहम जाते हैं। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पार्टी राजद की कार्यसंस्कृति और संस्कार अब लोगों को कतई स्वीकार नहीं है। नीतीश कुमार ने भले ही तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है, लेकिन तेजस्वी यादव को न जदयू स्वीकार करेगा और न बिहार की जनता लालू-राबड़ी के उस डरावने दौर भूलना चाहेगी। नीतीश कुमार से बिहार की जनता का मन भर चुका है। आगामी चुनाव में बिहार की जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ रहेगी और एक बार फिर बिहार को सुशासन के जरिए विकास की राह पर आगे बढ़ायेगी।

 

श्री प्रसाद ने कहा कि नब्बे के दशक का वह दौर जब फिरौती के लिए अपहरण उद्योग का दर्जा ले लिया था। हजारों कारोबारियों, डाक्टरों व इंजीनियरों को उस दौर में बिहार से पलायन करना पड़ा था। राज्य के सारे उद्योग-धंधे ठप्प पड़ गए थे। जातीय नरसंहार के उस भयावह दौर को याद कर लोग आज भी सहम जाते हैं। आज भी लोग उस दौर की डरावनी यादों को नहीं भूले हैं। उस दौर में पूरा बिहार विकासहीनता का शिकार था। सत्ता संरक्षित अपराधियों के खौफ से लोग शाम होने के पहले ही अपने-अपने घरों में दुबक जाते थे।

 

उन्होंने कहा कि भय और भ्रष्टाचार के उस दौर को अब बिहार की जनता किसी भी कीमत पर वापस नहीं आने देगी। बिहार की जनता का विश्वास लेकर भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने 2005 में बिहार को कथित जंगलराज से बड़ी मशक्कत से मुक्त कराया था। मुख्यमंत्री ने अपनी कुर्सी लिप्सा में एक बार फिर बिहार को उसी अंधेरी सुरंग में धकेलने की साजिश की है, जिसे आगामी 2025 के चुनाव में बिहार की जनता कभी सफल नहीं होने देगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा कर सुशासन की प्रतीक भाजपा को जनादेश देकर बिहार को एक बार फिर से विकास की पटरी पर आगे बढ़ाने का मौका देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.