ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महागठबंधन में रार से बिहार का हो रहा बंटाढार : तारकिशोर प्रसाद

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस में तल्खी, मुख्यमंत्री को सता रही अपनी चिंता

राजद के लोगों में तेजस्वी को सीएम की कुर्सी पर बैठाने की बेचैनी

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि महागठबंधन के अंदर मचे रार से बिहार का बंटाढार हो रहा है। महागठबंधन के घटक दल जेडीयू हो यह कांग्रेस या फिर राजद इन सभी दलों के आपसी मतभेद अब खुलेआम देखने को मिल रहा है। किसी को मंत्री बनना है तो किसी को मुख्यमंत्री और जो मुख्यमंत्री हैं, उन्हें अपनी कुर्सी बचाने की चिंता सता रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में ये सहज सवाल है कि क्या कुर्सी के लिए लड़ रहे लोगों से बिहार व बिहारियों का भला सम्भव है? बिहार की जनता और उसकी समस्या का समाधान करना क्या ऐसी सरकार के बूते की बात है? कुर्सी व पद लिप्सा में ही जदयू टूट के कगार पर है। किसी भी दिन जदयू का एक बड़ा हिस्सा नीतीश कुमार के नेतृत्व को बाय-बाय बोल सकता है।

श्री प्रसाद ने कहा कि राजद के लोगों में तेजस्वी यादव को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा कर लालू प्रसाद की इच्छा को पूरा करने की बेचैनी है तो कांग्रेस मंत्रिमंडल में अपना कोटा बढ़ाने के लिए परेशान है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सीएम की कुर्सी की मियाद कथित समाधान यात्रा कर कुछ महीने के लिए तो बढ़ा लिए, मगर अब उनकी चिंता आने वाले दिनों को लेकर है। नीतीश कुमार के सीएम की कुर्सी से हटते ही उनके दल के अस्तित्व पर भी संकट गहरा जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक खींचतान की वजह से ही बिहार में शासन और प्रशासन नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। राज्य में सरेआम गोलीमार दी जा रही है। अपराध अपने चरम पर है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। पुलिस व प्रशासन तंत्र में अराजकता बढ़ती जा रही है। विकास के कमोबेश सारे काम ठप्प है। एक तरह से बिहार का बंटाढार हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.