समाजिक आर्थिक क्रांति में समाजशास्त्र के स्टूडेंट्स आगे आए : संजय कुमार झा
पटना। जगत ट्रेड सेंटर फ्रेजर रोड पटना स्थिति सीएमए आर्केड में पटना वूमेंस कॉलेज की मास्टर इन सोशल साइंस ( MSW ) की इंटर्न छात्राओं को एनजीओ हेल्पलाइन [ सुचना शक्ति ] की विशेषज्ञों ने अभिनव एवम नवीनतम सामाजिक -आर्थिक – शैक्षणिक आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
एनजीओ हेल्पलाइन के संस्थापक निदेशक डा. [ सीए. ] संजय कुमार झा ने इंटर्न छात्राओं को एनजीओ प्रबंधन के गुर सिखाए. डॉ. झा ने एनजीओ के संगठन के मिशन और लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करने पर बल दिया। एक मजबूत टीम विकसित करने, स्पष्ट भूमिकाएं और जिम्मेदारियां स्थापित करने और प्रभावी ढंग से विकसित और कार्यान्वित करने, फंडिंग के विभिन्न तरीके की रणनीतियाँ, संगठन के प्रदर्शन की निगरानी और मूल्यांकन, राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और सहयोग बनाने के तरीके, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की विधियों, लगातार सीखें और सुधार आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर उपस्थित प्रेम युथ फाऊंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी के छात्राओं को एनजीओ प्रक्षेत्र के विभिन्न कार्यकमो का निर्माण और सफल संचालन के गूढ़ बताए। उन्होंने कहा कि दुनिया में जितने भी परिवर्तन हुये है स्वैच्छिक संगठन ने ही किया है । एन जी ओ जमीनी स्तर पर काम करता है। हर विपदा के घड़ी में स्वयंसेवक सेवा देते है।
इस अवसर पर कृतिका अश्यप, अमृता आशीष, संगीता कुमारी , मोनिका मुरारका, ऋषिका रा, हंसा राज, अनुष्का आर्या, अनवारा अली, अदिति सिंह इंटर्न्स उपस्थित थीं।