ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिंदुस्तान का हिंदू ही हिंदू राष्ट्र को कुबूल नहीं करेगा : सपा सांसद 

संभल । यूपी के संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर अपनी प्रतक्रिया देकर कहा कि यह बयान गलत हैं। बर्क ने कहा कि हिंदुस्तान न हिंदू राष्ट्र था, न है और न कभी रहेगा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का हिंदू ही इस बात को कुबूल नहीं करेगा, तब मुसलमान के मानने का सवाल ही नहीं उठता। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा था कि ‘ भारत हिन्दू राष्ट्र है, क्योंकि यहां रहने वाला हर नागरिक हिंदू है। भारत हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र रहेगा।
सपा सांसद ने कहा कि योगी जी को वे बहुत अच्छी तरह जानते हैं। वे हमारे अच्छे दोस्त भी हैं। चार बार हमारे साथ हाउस में सांसद रहे हैं। लेकिन वे ये बात गलत कह रहे हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र होगा। भारत न हिंदू राष्ट्र था, न है और न रहेगा। हिंदुस्तान का हिंदू ही हिंदू राष्ट्र को कुबूल नहीं करेगा। मुसलमान के कुबूल करने का सवाल ही नहीं उठता।
जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर के बयान पर सांसद ने कहा महामंडलेश्वर नहीं जानते इस्लाम। इस्लाम देता है अल्लाह का पैगाम। महामंडलेश्वर को इस्लाम के मुतालिक फतवे का कोई हक नहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.