ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आइडीए के शत प्रतिशत कवरेज के लिए चलेगा मॉप अप राउंड

20 फरवरी तक 57 प्रतिशत लोगों ने खाई है दवा

57 लाख से अधिक लोगों को दवा खिलाने का है लक्ष्य

मुजफ्फरपुर। फाइलेरिया रोधी दवाओं की महत्ता को ध्यान में रखते हुए, इस दवा की खुराक से वंचित लोगों के लिए सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के अंतर्गत मॉप अप राउंड की अवधि को बढ़ा दिया गया है। जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार ने कहा कि 10 फरवरी से 24 फरवरी तक चलने वाले एमडीए के तहत आइडीए कार्यक्रम में सातवें और बारहवें दिन मॉप अप राउंड चलाया जाना था। मॉप अप राउंड की अवधि को 24 फरवरी से बढ़ाकर  2 मार्च तक कर दिया गया है। जिसमें छूटे हुए लोगों को सामने में दवा खिलाई जाएगी। वहीं जिला भीबीडीसी पदाधिकारी ने कहा कि जिले में दवा खिलाने का कुल लक्षित आबादी 57 लाख से ज्यादा है। जिसमें 20 फरवरी तक कुल 57 प्रतिशत लोगों को दवा की खुराक खिलाई गई है। डॉ सतीश ने कहा कि फाइलेरिया को हल्के में लेना काफी नुकसानदायक है। जिसे यह बीमारी है वहीं इसकी भयावहता को समझ रहा होगा। यह ऐसी बीमारी है जो मौत नहीं देती, पर जिंदगी मौत से भी बदतर कर देती है। इसके लक्षण उभरने में देरी होती है, जिसके कारण इस बीमारी का शुरूआत में पता ही नहीं चलता। इस बीमारी से बचने का एकमात्र उपाय यह सर्वजन दवा सेवन के तहत मिलने वाली दवा की खुराक है। उसमें भी इस बार मुजफ्फरपुर में आइवरमेक्टिन दवा को डीईसी और एल्बेंडाजोल के साथ जोड़ा गया है। आइवरमेक्टिन दवा की कैपिसीटी को और बढ़ा देती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.