रामगढ़ की बेटी खुशबू कुमारी को मिला गोल्ड मेडल
राज्यपाल रमेश बैस ने प्रदान किया गोल्ड मेडल
परिजनों ने कहां गर्व हैं हमे अपनी बेटी पे रामगढ़। शहर के गोला रोड के रहने वाले विनोद कुमार पंकज की बेटी खुशबू कुमारी ने शिक्षा के क्षेत्र में गोल्ड मेडल प्राप्त कर रामगढ़ का नाम रोशन किया है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में खुशबू कुमारी को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया है। खुशबू ने रांची विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र विषय में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। खुशबू ने नेट की परीक्षा में भी सफलता हासिल किया है। खुशबू कुमारी के इस सफलता पर रामगढ़ के समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दिया है। वही विनोद कुमार पंकज ने कहा कि खुशबू ने अच्छी मेहनत कर यह सफलता हासिल किया है। हम लोगों को खुशबू पर गर्व है।