ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बल्लेबाज वसीम जाफर ने फिर की इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन की टांग खिंचाईं

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस का मनोरंजन करने के लिए वह क्रिकेट मैचों को लेकर कई तरह के मीम्स शेयर करते रहते हैं। जाफर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से भिड़ते रहते हैं और वे एक-दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं। इन दोनों का एक-दूसरे की खिंचाई करना ट्विटर यूज़र्स को काफी पसंद आता है और एक बार फिर जाफर ने वॉन को ट्रोल करना प्रशंसकों को पसंद आ रहा है। जाफर ने भारतीय अंडर-19 टीम के वर्ल्ड कप जीत पर बधाई दी और जिस पर माइकल वॉन ने जवाब दिया। इस जवाब पर अब जाफर ने भी पलटवार किया है और इंग्लैंड की 2019 वर्ल्ड कप जीत का भी मजाक भी उड़ाया है। भारत ने शनिवार को एंटीगा में फाइनल में इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है।

इस पर वसीम जाफर ने भी एक मीम के जरिए जबरदस्त अंदाज में वर्ल्ड कप 2019 फाइनल में इंग्लैंड की जीत मजाक बनाया है। जाफर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘फाइनलिस्ट 2016, चैंपियंस 2018, फाइनलिस्ट 2020, चैंपियंस 2022 कुछ चीजें कभी नहीं बदलती माइकल वॉन।’ जाफर के इस ट्वीट पर माइकल वॉन ने भी तंज कसते हुए लिखा, ‘बहुत अच्छे वसीम शायद यह आपकी सीनियर टीम को चुभेगा।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.