ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

फूलों और रंग गुलाल से शुरू हुआ “होली मिलन समारोह”

गया। होली जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे लोगों में होली की रंग चढ़ रही है। शहरों में यह परंपरा चलन में है कि होली से पहले “होली मिलन समारोह” आयोजित कर होली आगमन की स्वागत किया जाए। इसी परंपरा को कायम रखते हुए गया जिला के गोदावरी मोहल्ला स्थित एक निजी रिसोर्ट में जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नियंत्रण में भव्य “होली मिलन समारोह” का आयोजन रविवार को किया गया। उक्त जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश मीडिया अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि “होली मिलन समारोह” के मुख्य अतिथि ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, विशिष्ट अतिथि प्रबंध न्यासी रागनी रंजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार दास, बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी, पटना जिला अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव थे। सभी अतिथियों का स्वागत भगवान विष्णु का चरण चिन्ह, शॉल और माला पहना कर किया गया। “होली मिलन समारोह” में गया जिला के सदस्यों ने आगंतुकों के ऊपर फूल की वर्षा कर और गुलाल लगाकर स्वागत कर रहे थे।

बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने बताया कि ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करने के बाद, गया जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा की ओर से गठित नई कमेटी के सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किया और कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए कायस्थ ने जो किया है, वह किसी अन्य समाज के लोगों ने नहीं किया है। इतिहास गवाह है कि जिसने भी कायस्थों को चुनौती दी है, उसे हमने मिट्टी में मिला दिया है। उन्होंने कहा कि कायस्थों से बड़ा राष्ट्रवादी कोई नहीं है। हमने न सिर्फ देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दी हैं। बल्कि देश का भविष्य भी गढ़ा है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता बस इस बात की है कि हम अपनी शक्ति को पहचाने। जब हम अपनी शक्ति को पहचान जाएंगे तो देश और दुनिया हमारे आगे नतमस्तक होगा।

उन्होंने बताया कि प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि जीकेसी की स्थापना का मुख्य मकसद कायस्थों को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक तौर पर मजबूत करना है। उन्होंने ने कहा कि जिस तरह हमलों आज एकत्रित हुए है उसी तरह ग्लोबल स्तर तक एकजुट होने की दिशा में गतिशील हो जाये।

बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पटना से “होली मिलन समारोह” में राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार सिन्हा, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कला संस्कृति) अनिल कुमार दास, प्रदेश अध्यक्ष (कला संस्कृति) दिवाकर वर्मा, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद एवं कार्यालय प्रभारी प्रसून श्रीवास्तव शामिल थे।

उन्होंने बताया कि ग्लोबल स्तर पर जीकेसी के लोग “होली मिलन समारोह” मना रहे है। अभी तक जहानाबाद जिला, गया जिला, मुंगेर जिला से “होली मिलन समारोह” सम्पन्न होने की सूचना मिली है और जिलों एवं राज्यों में “होली मिलन समारोह” मनाए जाने की तैयारी चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.