ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पहले किया इंकार, समझाने पर 72 छात्राओं ने खाई फाइलेरिया रोधी दवा 

वार्ड नंबर 29 में स्थित है आवासीय विद्यालय

अर्द्धसैनिक बलों ने भी खाई फाइलेरिया रोधी दवा 

मुजफ्फरपुर। फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने गए टीम को उस वक्त मुसीबत का सामना करना पड़ा जब मंगलवार को वार्ड नंबर 29 स्थित आवासीय कन्या विद्यालय की प्राचार्य, छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारियों ने फाइलेरिया रोधी दवा को खाने से मना कर दिया। आवासीय विद्यालय की  प्राचार्या नीलम कुमारी का कहना था कि दवाई खिलाने से अगर छात्राओं को कुछ होता है तो इसका सीधा आरोप उन पर आएगा। यह बात जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार के संज्ञान में गयी। उन्होंने अघोरिया बाजार के मेडिकल ऑफिसर और पीसीआई को कहा। उन्होंने तुरंत ही वहां जाकर प्राचार्या नीलम कुमारी से बात की। उन्हें भरोसा दिलाया और एक घंटे के भीतर ही प्राचार्य, छात्राओं एवं कर्मचारियों सहित कुल 72 लोगों ने दवा खाई। छात्राओं को फाइलेरिया के बारे में जानकारी देने के बाद छात्राओं ने अगले वर्ष भी फाइलेरिया रोधी दवा खाने का वचन दिया। जिले में अभी तक कुल लक्ष्य के विरूद्ध 72 प्रतिशत लोगों ने फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन किया है। छूटे हुए लोगों के लिए 2 मार्च तक मॉप अप राउंड चलाया जाएगा। वहीं सीआरपीएफ कैंप झपहा में मंगलवार को फाइलेरिया रोधी दवा के सेवन का शुभारंभ किया गया। फाइलेरिया रोधी दवा के सेवन का शुभारंभ वहां के डीआईजी संजीव चौधरी एवं समादेष्टा पपीहा सेन गुप्ता ने किया। कैंप के अंतर्गत सभी जवानों एवं उनके परिवारजनों को भी फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जा रहा है। ज्ञात हो कि झपहा सीआरपीएफ कैंप में जवानों की संख्या एक हजार से ऊपर है। वहीं उनके परिवार जन को लेकर कुल संख्या 3200 है। मौके पर केयर के डीपीओ सोमनाथ ओझा और भीडीसीओ रौशन कुमार भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.