दिव्यांग शिक्षण संस्कार केंद्र में प्रशिक्षण
कटिहार। दिव्यांग शिक्षण संस्कार केंद्र बैगना कटिहार अध्ययनरत बच्चे के माता व अभिभावक को आजीविका को बेहतर बनाने के लिए कृत संकल्पित संस्था कोसी क्षेत्रीय, विकलांग, विधवा, वृद्ध, कल्याण, समिति के द्वारा कागज का ठोंगा व थैला बनाने का प्रशिक्षण देने का उद्घाटनकर्ता डॉ आभा कुमारी सदर अस्पताल कटिहार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ आभा कुमारी ने बताया कि कागज का ठोंगा बनाने का मुख्य उद्देश्य संस्कार केंद्र के बच्चे के माता व अभिभावक को रोजगार व स्वरोजगार के साथ आर्थिक उन्नति के लिए विशेष अभियान चलाना एवं प्लास्टिक पॉलिथीन जो प्रतिबंधित है। हमारे स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण और स्वच्छता को भी प्रभावित एवं नुकसान पहुंचाता है। कागज का ठोंगा व थैला विकल्प के रूप में है। इस अवसर पर समाजसेवी व माता चौकी की संस्था के प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में नीलम लछवानी ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम प्लास्टिक व पॉलिथीन के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान जो दिव्यांग संस्था के द्वारा चलाया जा रहा है। वह सराहनीय है। इस अवसर पर सहायक सचिव जिला अधिवक्ता संघ कटिहार के विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश कुमार केसरी ने कहा कि ठोंगा व थैला बनाने से जरूरतमंद को मदद मिलेगा साथ स्वावलंबन बन सकेगा। इस अवसर पर बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड सदस्य शिव शंकर रमानी ने अध्यक्षता किया। और ट्रेनर के रूप में समाज सेवी संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहम्मद शेखू खान दीया। और धन्यवाद ज्ञापन संस्कार केंद्र प्रभारी प्रशांत कुमार ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी अनुराधा सिन्हा, लेलू मंडल, विजय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।