ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्राणपुर थाना में शांति समिति की बैठक

कटिहार। जिले के प्राणपुर थाना परिसर में होली एवं शबए बरात पर्व में शांति सद्भावना कायम रखने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष अमजद अली ने कहा कि होली व शबए बरात पर्व को शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं एक दूसरे को सहयोग करने को लेकर भी कहा गया। साथ यह भी कहा कि अमन चैन और भाईचारा का पर्व है इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए, तथा असामाजिक तत्व पर पैनी नजर रखते हुए अफवाह फैलाने से रोके यदि किसी भी तरह की अफवाह फैलता है तो उसे तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें। इस मौके पर प्रमुख रोशनी खातून, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद मंडल, उप प्रमुख कृष्ण मोहन साह, मोहम्मद कादिर, मुखिया मुजाहिद आलम, केहुनियां पंचायत के भूतपूर्व समिति शिवदेव झा, सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.