ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भ्रष्टाचार में जो भी शामिल है, उसे सजा मिलनी चाहिए: येदियुरप्पा 

बेंगलुरु । कर्नाटक में लोकायुक्त अधिकारियों ने भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत कुमार को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया था। इस लेकर कर्नाटक की राजनीति पूरी तरह से गर्म है। कांग्रेस मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से इस्तीफे की मांग कर रही है। इस बीच कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में जो भी शामिल है उसे सजा मिलनी चाहिए। हम कुछ दिनों पहले हुई भ्रष्टाचार-संबंधी घटना का समर्थन नहीं करते हैं। हम इसे कवर नहीं कर रहे हैं। हमने कार्रवाई शुरू की है।
भाजपा नेता ने कहा कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस बयान से सहमत नहीं हूं कि सरकार आरोपी को बचा रही है, जो अभी भी फरार है। मैं कह सकता हूं, उसे एक या दो दिन में गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ही करेगी उचित कार्रवाई। इसके अलावा येदियुरप्पा से कर्नाटक चुनाव को लेकर भी सवाल पूछा गया था। येदियुरप्पा ने कहा कि इस प्रतिक्रिया को देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि हम विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर 140 सीटें जीतने वाले हैं। कांग्रेस में कुछ नेता घोषणा कर रहे हैं कि वे सीएम बनेंगे, यह नहीं होगा। उन्होंने कहा कि लोग पीएम मोदी के साथ हैं। कांग्रेस में कौन है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.