ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने खेली होली, संसदीय सचिवों और विधायकों ने फाग गीत गाकर जमाया रंग

रायपुर ।    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डा. चरण दास महंत छत्तीगसढ़ विधानसभा परिसर में विधायक क्लब और संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने उपस्थित सभी को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें अबीर-गुलाल लगाया। संसदीय सचिव और विधायकों ने रंग-गुलाल की फुहारों के बीच फाग गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर होली का रंग जमाया। इस अवसर पर सांसद ज्योत्सना महंत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, चंद्रदेव राय, यूडी मिंज, कुंवर सिंह निषाद, अंबिका सिंहदेव, डा. रश्मि आशीष सिंह, शकुंतला साहू और गुरुदयाल बंजारे, विधायक रामकुमार यादव, गुलाब कमरो आदि मौजूद थे।

सौहार्द्रपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.