ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिले के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों पर स्वास्थ्य मेला आयोजित

बेतिया, नौतन, बगहा सहित कई स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों की हुईं स्वास्थ्य जाँच

ब्लडप्रेशर, डायबिटीज जांच के साथ टीबी, एनीमिया आदि को लेकर जागरूक किया गया

बेतिया। जिले के बेतिया, मझौलिया, गौनाहा, नौतन, बगहा सहित अन्य हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में सीएचओ व स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा सैकड़ों लोगों की ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की जांच के साथ टीबी, एनीमिया आदि बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया कि जिले के लोगों को आसानी से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है।
डीसीएम राजेश कुमार ने बताया कि मझौलिया प्रखंड के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मंगलवार को विभागीय निर्देश पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। इसमें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की जांच के साथ टीबी, एनीमिया आदि पर जागरूक भी किया गया। इस दौरान प्रखंड के  विशम्भरपुर पँचायत के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आयोजित स्वास्थ्य मेला में उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) विभांशु कुमार ने बताया कि हेल्थ मेला में एक ही जगह पर स्थानीय लोगों के लिए कई जरूरी जांच एवं निःशुल्क दवा की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गयी थी। वहीं केएचपीटी के सामुदायिक समन्वयक डॉ घनश्याम ने टीबी बीमारी के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य मेले में उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण व इलाज के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हलका बुखार, खांसी एवं बलगम में खून आना, लगातार पन्द्रह दिनों तक खाँसी आए तो सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर मुफ़्त जाँच कराएं। टीबी के लक्षणों को न छुपाएं। इसका कोर्स कर टीबी से छुटकारा पाया जा सकता है। टीबी किसी भी आयु वर्ग के लोगों को हो सकता है। इसलिए, हर आयु वर्ग के लोगों को जाँच कराना जरूरी है। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि  प्रखंड के सभी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है। इससे ग्रामीणों को उनके घरों के आसपास सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध हो रहा  है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओँ का लाभ उपलब्ध कराना विभाग का प्रमुख उद्देश्य है। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर आयोजित स्वास्थ्य मेले के मौके पर डॉ ओमप्रकाश, सीएचओ विभांशु कुमार, केएचपीटी के सामुदायिक समन्वयक डॉ घनश्याम, मेनका सिंह व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.