ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमन इंटरनेशनल स्कूल में लगा दांत जांच शिविर, डॉक्टर बोलीं- प्रतिदिन दो बार करें दांतों की सफाई

शिविर में 350 बच्चों व अभिभावकों के दांत की जांच

मोतिहारी। शहर के अमन इंटरनेशनल स्कूल में मालती फाउंडेशन की ओर से दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों, अभिभावकों व आसपास के लोगों का इलाज किया गया। शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वार्ड चार से अंकित गुप्ता, डॉ अंशु प्रिया, पूर्व मुखिया किरण गुप्ता, विद्यालय निदेशक अमन कुमार राज, अधिवक्ता पराशर प्रभात, दीपक कुमार, अजय कुमार गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत बुके व फूल का पौधा देकर किया गया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अंशु प्रिया ने स्कूल के बच्चों समेत 350 लोगों का इलाज किया। डॉ अंशु प्रिया ने कहा कि इस तरह की जागरूकता होने से सभी को लाभ मिलेगा। बच्चों के दांत की सफाई अत्यंत आवश्यक है। बच्चों को प्रतिदिन दो बार ब्रश करना चाहिए। वहीं अंकित गुप्ता ने कहा कि वार्ड में इस तरह का कैंप लगाकर अमन इंटरनेशनल स्कूल ने सराहनीय काम किया है। अमन कुमार राज ने कहा कि मालती फाउंडेशन की ओर से पिछले 10 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। शिविर के सफल आयोजन में अभिषेक कुमार, काजल श्रीवास्तव, साक्षी, विनीता, रूबी, नंदनी, रिया कुमारी, गोल्डी कुमारी, रितु, नाजिया, चंदन कुमार, अंशु, पिंकी, रेणु, ई अशोक कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही। मौके पर वार्ड के कई सम्मानित लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.