ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उड़द दाल में गाजर और पत्तागोभी मिलाकर बनाएं बड़ा

बड़ा टी टाइम का ऐसा स्नैक्स है जो उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक पसंद किया जाता है। सांभर से लेकर दही और चटनी के साथ इसे लोग खाना पसंद करते हैं। अगर आप केवल दाल से ही बड़ा बनाते हैं तो इस बार सब्जियों को मिक्स कर स्वाद में नया ट्विस्ट दिया जा सकता है। जो खाने में स्वादिष्ट लगेगा।

सामग्री: एक कप उड़द की दाल, एक छोटा गाजर कद्दूकस किया हुआ. एक पत्तागोभी कद्दूकस किया हुआ, दो हरी मिर्च, बारीक टुक़ड़ों में कटी हुई, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च स्वादानुसार। आप चाहें तो इसमे जीरा और मनचाहे मसालों को भी मिला सकती हैं।

रेसिपी : उड़द की दाल में सब्जियां मिलाकर बड़ा तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल को तीन से चार घंटे के लिए भिगोकर पीस लें।

जब ये अच्छे से फूल जाए तो मिक्सी में पीसकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। ध्यान ऱखें कि दाल के पेस्ट को काफी गाढ़ा और कड़ा रखें। जिससे कि बड़ा बनाने में आसानी हो।
अब इस दाल के पेस्ट में कद्दूकस किया हुआ गाजर और कद्दूकस किया हुआ पत्तागोभी मिला लें। साथ में बारीक कटी हरी मिर्च डालें। स्वादानुसार नमक और जीरा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
जब ये अच्छे से मिक्स हो जाए तो इस पेस्ट को हथेली पर रखकर गोल आकार दें। कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल के गर्म होते ही हाथों से पेस्ट को गोल आकार देकर तेल में डालें।
सुनहरा होने तक तलकर निकाल लें। तैयार हैं गाजर और पत्ता गोभी के बड़े। मिक्स वेज बड़ों को आप चाहें तो और भी मनचाही सब्जियों के साथ मिलाकर तैयार कर सकते हैं।
इसे हरी या लाल चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें। मेहमानों के लिए या फिर टी टाइम के लिए ये परफेक्ट स्नैक्स है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.