लोकमंच का सदस्यता अभियान निरंतर जारी
हाजीपुर । भारतीय लोकमंच पार्टी के छात्र प्रदेश संगठन सचिव प्रिंस कुमार सिंह के नेतृत्व में भगवानपुर प्रखंड के एल.एन. कॉलेज मे सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें अनेको छात्र छात्रा ने लोकमंच की सदस्यता लिया। जिसमें पीयूष कुमार, राजू सहनी, संजना कुमारी, तबशुम प्रवीण, मंजीत सिंह, माधुरी कुमारी, रवि सिन्हा, कुंदन सिंह, स्वीटी कुमारी, मंतोष मधुकर, सारदा वर्मा, मधु तिवारी , साधना रानी, मनुरंजन कुमार रिक्की कुशवाहा, राहुल देव, लक्ष्मी कुमारी आदि छात्र छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण किया है। सभी छात्र छात्राओं को सदस्यता लड़ने पर लोकमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री साधु शरण पांडेय, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कुणाल सिकंद, राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र कुमार, राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता शगुफ्ता रशिद, छात्र प्रदेश संयोजक मो० मिनहाज़ समसी आदि लोगो ने बधाई एंव शुभकामनाएं प्रदान किया है। प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान निरन्तर चला रहेगा और लोकमंच छात्रों की लड़ाई लड़ेगे और छात्र छात्रों को हर सम्भव मदद रहें है।