ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पालघर में फंदे से लटका मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव

महाराष्ट्र के पालघर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक प्रेमी और प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, एक 20 वर्षीय महिला और उसके 19 वर्षीय प्रेमी ने गांव में एक पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उन्हें डर था कि उनके माता-पिता उन्हें शादी करने की अनुमति नहीं देंगे।

यह घटना पालघर के तलासरी में हुई थी। तलासरी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय वासवे ने कहा कि बीते दिन शाम 4.30 बजे उन्हें घटना की सूचना मिली थी। गांव के एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें इस घटना की जानाकारी दी थी। स्थानीय व्यक्ति के मुताबिक गांव के पास एक पहाड़ी पर एक पेड़ से लटक कर प्रेमी और प्रेमिका ने सुसाइड किया था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। तलासरी पुलिस के अनुसार वे दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे और पिछले दो सालों से उनके बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था। वासवे ने कहा कि पिछले हफ्ते महिला के माता-पिता ने उसकी सगाई दूसरे पुरुष से कर दी थी क्योंकि उन्हें उनका रिश्ता मंजूर नहीं था।

इस डर से कि महिला के माता-पिता उसकी शादी दूसरे पुरुष से कर देंगे तो प्रेमी और प्रेमिका ने आत्महत्या करने का फैसला किया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने दोनों के माता-पिता के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में आकस्मिक मौत (एडीआर) का मामला दर्ज किया गया है और तलासरी पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी वासवे ने कहा कि हम स्थानीय लोगों और अन्य स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि दंपति की मौत उनके माता-पिता द्वारा बताई गई वजह से हुई है या कुछ और।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.