ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गांधी जयप्रकाश की तरह त्यागी पुरुष नीतीश : लेशी

सीएम ने गांधी दूत की तरह जनसेवा किया

 

पटना। खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि जिस तरह महात्मा गांधी ने स्वतंत्रा संग्राम का नेतृत्व कर देश में लोकतंत्र स्थापित किया परन्तु कोई पद स्वीकार नहीं किया। फिर लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने सम्पूर्ण क्रांति का बिगुल फुक कर लोकतंत्र की रक्षा की अगुआई की परंतु सरकार बनने के बाद भी कोई पद स्वीकार नहीं किया ठीक उसी तरह देश में अघोषित आपातकाल से मुक्ति दिलाकर लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता का नेतृत्व कर रहे हैं परंतु उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। वे जदयू कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सभी जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका त्वरित निष्पादन कर रही थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महात्मा गांधी जयप्रकाश नारायण के पद चिन्हों पर चलकर सेवाभाव की प्रतिमूर्ति बनकर उभरे हैं। देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए नीतीश कुमार के प्रयास का आज देशभर में प्रशंसा हो रही है। मुझे विश्वास है कि गांधी-जयप्रकाश की तरह त्यागी नेतृत्व के बल पर विपक्ष को एकजुट कर केन्द्र की भाजपा सरकार को हटाने में सफल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी को आदर्श मानकर समाजिक कुरीतियां को दूर करने तथा शराबबंदी लागू करने के ऐतिहसिक निर्णय बिहार में गांधीदूत के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमजन स्वीकार करते हैं। अब देश इस गांधीदूत का बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि ताकि उनके नेतृत्व व सफल प्रयास से केन्द्र में लोकतंत्र को मजबूती देने वाली सरकार का गठन हो सकें। इस बीच पत्रकारों के सवाल का जबाव देते हुए मंत्री ने कहा कि केन्द्र की युवा विरोधी सरकार ने प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था परंतु आज इनके द्वारा हजार की संख्या में युवाओं को नियुक्त पत्र देकर भरपूर प्रचार किया जा रहा है। देश के युवाओं के साथ यह घोर अन्याय है। भाजपा के वादों के अनुसार 9 वर्षों के कार्यकाल में 18 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलनी चाहिये थी लेकिन सभी वादा भी जुमला साबित हुआ। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार केन्द्र सरकार से कहीं ज्यादा निरंतर युवाओं को सरकारी नौकरी दे रही है। जो बिहार की जनता से वायदा किया गया था उसे निभा रही है और आगे भी निरंतर बिहार के युवाओं को नौकरी मिलती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.