ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 579 नए मरीज मिले, एक्टिव केस का आंकड़ा 8 हजार से नीचे

छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। रविवार को प्रदेश में 579 नए केस मिले हैं। कोरोना से प्रदेश में 5 लोगों की जान भी चली गई। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 8 हजार से कम हो गई है। छत्तीसगढ़ में इस महामारी से अब तक 14 हजार 6 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के अब तक कुल 46 मरीज भी मिल चुके हैं।
रविवार को प्रदेश में 579 नए केस मिले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा बलरामपुर में 62 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद रायपुर में 56, दुर्ग में 53, बीजापुर में 49, सूरजपुर में 45, कोरबा-धमतरी में 38-38, बिलासुर में 33, रायगढ़ 28, कांकेर में 19, कबीरधाम व जांजगीर-चांपा में 18-18, राजनांदगांव में 17, जशपुर में 13, गौरेला-पेंड्रा व बस्तर में 11-11 नए केस मिले हैं। प्रदेश के 4 जिलों में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया। रविवार को 17 हजार 124 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें यह मरीज मिले हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 3.38% है। कोरोना संक्रमण से दुर्ग, रायपुर बलौबाजार, सूरजपुर व बीजापुर में 1-1 की मौत हुई है। लगभग 20 दिनों बाद मृतकों का आंकड़ा 10 से नीचे आया है। हॉस्पिटल से 23 लोग डिस्चार्ज हुए तो वहीं 837 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। वैक्सीनेशन भी तेजी से हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.