ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्य सरगना सहित पांच मोटरसाईकिल की हुई गिरफ्तारी

सासाराम। ( रोहतास ) बाइक चोरी की लगातार हो रही घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम की कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना समेत पांच बाइक चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी विभिन्न जगहों से हुई है। इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ संतोष कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने शहर में घेराबंदी कर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान नगर थाना क्षेत्र के मुगलपुरा मोहल्ले से बाइक चोर गिरोह के मुख्य सरगना मो. शहजाद उर्फ चिया को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मो. शहनवाज उर्फ सैफाली, मो. रूस्तम, मो. जमशेद अली, मो नदीम आलम को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी की छह बाइक बरामद की गई है साथ ही इनके पास चार मास्टर चाभी भी मिली है। गिरोह में शामिल अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.