ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारतीय जन परिवार पार्टी ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि

भारतीय जन परिवार पार्टी ने शोषितों और वंचितों के मसीहा, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। मुजफ्फरपुर में पार्टी कार्यालय में नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए कहा कि कर्पूरी जी ईमानदारी की प्रतिमूर्ति और गरीबों तथा वंचितों की सशक्त आवाज थे। वे जननायक थे जिन्होंने ताउम्र समाज के सबसे कमजोर लोगों के लिए काम किया। हमारी पार्टी कर्पूरी जी के बताए हुए रास्ते पर काम करती आ रही है और आगे भी करेगी।
भारतीय जन परिवार पार्टी से बोचहा से प्रत्यासी राजेश कुमार रमैया ने जन नायक को याद करते हुए कहा कि गरीब घर से निकलकर मुख्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले कर्पूरी ठाकुर जी ने निजी और सार्वजनिक जीवन में आचरण के उच्च मापदण्ड स्थापित किए जो हम सभी के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह, राजू पासवान, उमेश सहनी, सतीश सहनी, दिनेश राउत, पुनीत मालाकार, सहित सैकड़ों लोगों उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.