ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोकायुक्त ने रिश्वत लेते क्लर्क को रंगे हाथों पकड़ा, रिटायर्ड अधिकारी से इस एवज में मांगी थी घूस

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में इंदौर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। क्लर्क 5 हजार रूपए की रिश्वत ले रहा था, बताया जा रहा है कि आरोपी ने रिटायर्ड ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से पेंशन के प्रकरण को लेकर रिश्वत मांगी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिटायर्ड ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अशोक कुमार दुबे से कृषि विभाग के बाबू सुंदर सिंह ने पेंशन प्रकरण तैयार कर जिला पेंशन कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए 21 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

इसके बाद अशोक कुमार इंदौर लोकायुक्त के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी। इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया आरोपी रिश्वत की पहली किस्त 5 हजार रुपए ले रहा था।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें कि लोकायुक्त पुलिस को आरोपी की जेब से रिश्वत की राशि मिली है। रिटायर्ड ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अशोक दुबे 30 जून 2024 को रिटायर हुए थे। पेंशन प्रकरण तैयार कर जिला पेंशन कार्यालय बड़वानी में प्रस्तुत करने के लिए आरोपी सुंदर सिंह उनसे रिश्वत मांग रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.