ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छपरा के जेई शंभूनाथ सिंह के ठिकानों पर छापेमारी “सोने चांदी के साथ मिली करोड़ों की जमीन”

पटना/छपराः बिहार सरकार के छपरा जिला परिषद में नियुक्त जूनियर इंजीनियर शंभूनाथ सिंह के आवास और ऑफिस समेत 14 ठिकानों पर निगरानी विभाग की रेड पड़ी है। विजिलेंस विभाग की 14 सदस्यीय टीम ने छापा मारकर आय से अधिक संपत्ति की सूचना पर कार्रवाई की है। शंभूनाथ सिंह के कार्यालय आवास और उनके पैतृक निवास पर एक साथ छापेमारी अभी भी जारी है। वहीं सारण जिले के गरखा प्रखंड के मोतीराजपुर के रहने वाले जेई शंभू नाथ सिंह के पास से अकूत संपत्ति के कागजात बरामद हुए हैं। नकद, चांदी और सोना बरामदः बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 10.30 बजे विजिलेंस की टीम ने एक्शन लेते हुए छापा मारा है। टीम में करीब 4 डीएसपी स्तर के अधिकारी, दो इंस्पेक्टर रैंक के ऑफिसर समेत कुल 14 कर्मचारी हैं। छपरा के गरखा प्रखंड स्थित मोतीराजपुर के भव्य आवास पर चार लाख रुपये नकद, आधा किलो चांदी, ढाई सौ ग्राम सोना एवं 4.25 करोड़ के जमीन के कागजात भी आर्थिक अपराध इकाई के हाथ लगे हैं। छपरा के उनके सरकारी आवास पर चल रही छापेमारी में लगभग 14 पासबुक और कई चेकबुक भी बरामद किए गए हैं, जिसमें लाखों रुपए निवेश किए गए हैं। इसके साथ ही 18 बैंक अकाउंट तथा तीन एलआईसी में निवेश के कागजात भी मिले हैं। अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारीः छपरा के कार्यालय और आवास पटना और छपरा के गरखा में भी छापेमारी जारी है। इस छापेमारी में जेई की अकूत संपत्तियों का पता चला है। अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिली है। उनके कई ठिकानों पर अभी भी छापेमारी चल रही है। छपरा के आवास और कार्यालय पर छापेमारी का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन छपरा के गरखा स्थित पैतृक निवास पर अभी भी छापेमारी चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.