गया के 2 परीक्षा केंद्रों पर होगी सहायक अभियंता प्रतियोगिता परीक्षा, 2300 परीक्षार्थी होंगे शामिल
बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा दिनांक 12.03.2022 (शनिवार) एवं 13.03.2022 (रविवार) को तीन पालियों (प्रत्येक पाली एक-एक घंटा की) में सहायक अभियंता (असैनिक) लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार आयोजन एवं संचालन हेतु जिला दण्डाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा ब्रीफिंग करते हुए सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश देते हुए बताया कि दिनांक 12 मार्च, 2022 को होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा के
1) प्रथम पाली, जो पूर्वाह्न 10.00 बजे से 11.00 बजे तक, जिसमें सामान्य अंग्रेजी (वस्तुनिष्ठ) General English (Objective)
2) द्वितीय पाली, जो पूर्वाह्न 11.30 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक), जिसमे सामान्य हिन्दी (वस्तुनिष्ठ) General Hindi (Objective)
3) तृतीय पाली, जो अपराहन 2:00 बजे से 3:00 बजे तक जिसमें सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ) General Studies (Objectives) की परीक्षा होगी।
इसी प्रकार दिनांक 13 मार्च 2022 को होने वाले प्रतियोगिता परीक्षा के
1) प्रथम पाली, जो पूर्वाहन 10:00 बजे से 11:00 बजे तक जिसमें सामान्य अभियंत्रण विज्ञान (वस्तुनिष्ठ) General Engineering Science (Objective)
2) द्वितीय पाली जो पूर्वाहन 11:30 बजे से अपराहन 12:30 बजे तक, जिसमें असैनिक अभियंत्रण – पंचम पत्र (वस्तुनिष्ठ) Civil Engineering-Paper-V (Objective)
3) तृतीय पाली जो अपराहन 2:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक जिसमें असैनिक अभियंत्रण – षष्टम पत्र (वस्तुनिष्ठ) Civil Engineering-Paper-VI (Objective) की परीक्षा होगी।
उक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन हेतु गया जिला में 02 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं, जिनमे 2300 उम्मीदवारों की परीक्षा हेतु गया कॉलेज, गया एवं +2 हरिदास सेमिनरी, नियर बस स्टैंड, गया हैं। गया कॉलेज, गया में अनुक्रमांक 105051 से 106850 तक कुल 1800 उम्मीदवार हैं। इसी प्रकार +2 हरिदास सेमिनरी, नियर बस स्टैंड, गया में अनुक्रमांक 106851 से 107350 तक कुल 500 उम्मीदवार हैं।
ब्रीफिंग में अपर समाहर्त्ता, श्री मनोज कुमार, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी, ज़िला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहित वरीय उप समाहर्त्तागण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।