ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महिला विश्व कप के 12वें मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को नौ रन से हराया

पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 234 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 225 रन ही बना सकी। यह बांग्लादेश का पहला विश्व कप है और पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत इस टूर्नामेंट में उनकी पहली जीत है। जीत के बाद बांग्लादेश की खिलाड़ी खुशी से झूम उठीं।एक वक्त पाकिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में थी और 37.4 ओवर तक एक विकेट पर 155 रन बना लिए थे। इसके बाद बांग्लादेश ने मैच पलट दिया और अगले 70 रन बनाने में पाकिस्तान टीम ने आठ विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन ने शतक भी लगाया, लेकिन उनकी पारी बेकार गई।यह महिला विश्व कप के पिछले चार संस्करणों को मिलाकर पाकिस्तान को मिली टूर्नामेंट की लगातार 18वीं हार है। इस विश्व कप में पाकिस्तान की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। इस दौरान उन्हें भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अब बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम ने हराया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.