सीएम के जल जीवन हरियाली को किया सार्थक परिवहन मंत्री शीला मंडल का ” फूल की होली”
बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने परिवहन मंत्री शीला मंडल को दी बधाई व शुभकामनाएं
फुलपरास (मधुबनी)। इस अनुमंडल अंतर्गत बेलहा ग्राम वासी इंजीनियर शैलेन्द्र मंडल की पत्नी शीला कुमारी मंडल, बिहार सरकार की परिवहन मंत्री हैं, जिन्होंने अपनी पार्टी जदयू के नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा सखा सहेलियों के संग कर्पूरी सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह में रंग , गुलाल नहीं बल्कि फूलों की होली खेली, जो पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीण, जिला परिषद, मुखिया, सरपंच एवं बिहार के कई ज़िलों से आमंत्रित किए गए गणमान्य लोगों ने एक दूसरे को पुष्प की बारिश कर बधाइयां दी, गीत संगीत का आनन्द उठाया और मनपसंद भोजन भी किया। समारोह शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह में गणमान्य लोगों का स्वागत इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार मंडल ने किया। उक्त अवसर पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मंत्री द्वारा उठाए गए फूलों की होली खेलने जैसे कदम की सराहना करते हुए कहा मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के “जल जीवन हरियाली” को सार्थक करती है। क्योंकि रासायनिक रंगों से हुआ वचाव, जल की नहीं हुई बरवादी इसके साथ साथ पर्यावरण की भी रक्षा हुई। डॉ वर्मा ने कहा परिवहन मंत्री शीला कुमारी मंडल ने “फूलों की होली” से बिहार की जनता को एक खास मैसेज दिया, जो काबिले तारीफ़ है। इस कार्य को मूर्त रुप देने में आवश्यक सहयोग देने के लिए इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार मंडल को भी साधुवाद दीया। समारोह में उपस्थित थे – सांसद राम प्रीत मंडल, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व विधान पार्षद सह स्थानीय निकाय चुनाव के एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी प्रो. विनोद कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी बौआ लाल मंडल, राम कुमार मंडल, राम सुंदर यादव, घोघरडीहा प्रखंड जदयू अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मंडल, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंगनू सिंह, फुलपरास जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र कामत, जावेद अनवर, गायिका रवीना कुमारी, गायक बिंदेश्वर मंडल, संजू, प्रमिला, फूलो तथा मीना देवी आदि। सनद रहे इस कार्यक्रम में मधेपुरा, खगड़िया, उदाकिशुनगंज तथा सहरसा से भी गणमान्य लोगों ने शिरकत किया और मंत्री को बधाई दिया, जिनमें प्रमुख हैं दिवाकर कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार वर्मा, जय प्रकाश मंडल तथा गौरव वर्मा आदि।