ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जहरीली शराब से मौत पर तेजस्वी का हमला, पूछा- ‘मौत के बाद क्यों पोस्टमार्टम नहीं कराती सरकार?

पटना: बिहार में जहरीली शराब से हुई कई मौतों पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है। गलती को छुपाने का काम प्रशासन कर रहा है। आखिर ऐसे में मामलों में पोस्टमॉर्टम क्यों नहीं होता है। अगर पोस्टमॉर्टम हो तो ऐसे मामले उजागर हो जाएंगे। वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव की तबीयत रांची में खराब हो गई थी, जिस कारण से डॉक्टरों की टीम ने उन्हें दिल्ली एम्स में रेफर किया गया था। दिल्ली जाने के दौरान भी उनकी तबीयत और भी खराब हुई। अब एम्स में उनका इलाज चल रहा है। एम्स में पहले भर्ती ना लेने पर आरजेडी नेता ने कहा कि डॉक्टर रिपोर्ट देखकर भर्ती ले रहे हैं उसमें कोई दिक्कत नहीं है। साथ ही उन्होंने जहरीली शराब से मौत को लेकर भी सरकार के आड़े हाथों लिया। बेटे तेजस्वी ने दी लालू की सेहत की जानकारी: तेजस्वी ने लालू यादव के एम्स में भर्ती होने पर कहा कि ‘लोगों में कंफ्यूजन है ऐसी कोई बात नहीं है. रिम्स में क्रिएटिनिन की जो मात्रा थी वो लगभग 4.5 थी। जब दिल्ली एम्स में चेक किया गया तो यह 5.1 हो गया। जब दोबारा जांच की गई तो क्रिएटिनिन 5.9 हो गया। बड़ी तेजी से इंफेक्शन बढ़ा था। अभी लालू जी एम्स में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। एम्स में पहले भर्ती ना लेने पर कंफ्यूजन हुआ था। पेपर वर्क होता है, वो सब अलग चीजें हैं। हमें चिंता इस बात की थी कि तेजी से उनका इंफेक्शन बढ़ा है. फिलहाल इलाज जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.