तालकटोरा से ऑनलाइन लिंक प्रोजेक्टर से नवोदय विद्यालय को जोड़ा जाए
जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी कटिहार के प्रांगण में विद्यालय प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि एक अप्रैल 2022 को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के द्वारा देश के छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद होगा। उसमें इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी जुड़ेंगे जिसकी तैयारी कर ली गई है। विद्यालय के बहुउद्देशीय भवन में 1 अप्रैल 2022 को पूर्वाहन 11:00 बजे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम को ऑनलाइन लिंक से जोड़ा जाएगा जहां से माननीय प्रधानमंत्री का सीधा संवाद होगा। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक गण भाग लेंगे। प्राचार्य ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं की परीक्षाएं से संबंधित प्रश्नों का प्रधानमंत्री के द्वारा दिया जाएगा।उन्होंने कहा की विगत कई वर्षों से शिक्षा विभाग भारत सरकार द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें छात्र-छात्राएं भाग लेकर परीक्षा के पहले तनावमुक्त महसूस करते हैं। जिसके कारण वे परीक्षा में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाबी हासिल करते हैं।विद्यालय के मीडिया प्रभारी सह गणित शिक्षक मनोरंजन कुमार ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम स्थल दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम को सीधा ऑनलाइन लिंक एवं प्रोजेक्टर से जवाहर नवोदय विद्यालय कटिहार को जोड़ा जाएगा। विद्यालय के तरफ से सभी अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। श्री कुमार ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम पर देश के छात्र-छात्राओं द्वारा 20 प्रश्नों को शामिल किया गया है। जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आगामी 1 अप्रैल 2022 को दिया जाएगा! यह कार्यक्रम 11:00 बजे पूर्वाहन से शुरू होगा और 12:30 बजे अपराहन तक चलेगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार, दीपक कुमार दिनकर ,प्रमोद कुमार बृजेश कुमार, आर एस मिश्रा केएन श्रीवास्तव ,रुक्मिणी कुमारी, सुषमा वर्मा ,कुमारी ममता, आर एस पी यादव, राजेश कुमार, सोनी कुमारी, मेघना मीनाक्षी ,भावना कुमारी ,साक्षी शर्मा ,अनिता कुमारी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
