मोहनिया प्रखंड में हो रहे 10 दिवसीय महायज्ञ का जल भरी के साथ हुआ यज्ञ का शुभारंभ।
कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
रामगढ़ (कैमूर)
मोहनिया प्रखंड के भोखरी गांव में हो रहे 10 दिवसीय श्री श्री रुद्रा महायज्ञ सह पंच अग्नि तपस्या हरि कथा ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार को रामगढ़ प्रखंड स्थित बंदी पुर गांव के सिद्धि नाथ मंदिर के समीप दुर्गावती नदी में जल भारी कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया। बता दें कि कलश यात्रा में मोहनिया प्रखंड के भोखरी गांव के महिला व पुरुष ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही रामगढ़ प्रखंड में प्रखंड स्थित बाजार में जल भरी करने आए श्रद्धालुओं को समाजसेवी गौतम खरवार सहित कई लोगों के द्वारा सरबत व मीठा दे कर जलपान कराया गया। बता दे की शोभायात्रा में महिला व पुरुष महादेव के नारे के साथ उक्त अस्थल पहुंच कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप पहुंच कर शुभारंभ किया गया। यज्ञ के दौरान कथा वाचिका के रूप में साध्वी रानी पांडे जी व कथावाचक के रूप में काग भुसुंडि जी व चंद्रबली सिंह जी के द्वारा कथा 10 दिवसीय कराया जाएगा। वही यज्ञ करता आचार्य श्री परमेश्वर चौबे काशी के द्वारा किया जाएगा। बता दे की उक्त यज्ञ क्या भंडारा 11 अप्रैल 2022 को होगा। शोभायात्रा में मौजूद जिला परिषद छोटन सिंह, समाजसेवी गौतम खरवार, पप्पू सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, रंजीत जयसवाल, कुंदन सिंह, मोनू गुप्ता, आलोक सिंह, राहुल, लालू, हरि ओम, सुनील, पिंटू, सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।