मतगणना को सुचारु रूप से चलाने एवं सुरक्षा के लिये कई जगहों पर की गई बैरिकेडिंग
बिहार विधान परिषद् स्थानीय प्राधिकारी चुनाव, 2022 के अवसर पर दिनांक 07.04.2022 को जगजीवन कॉलेज, गया में मतगणना केन्द्र पर मतगणना कार्य निर्धारित है। विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से निम्नलिखित स्थानों पर ड्रॉप गेट एवं बैरिकेडिंग लगाया गया है।
1. गौरक्षणी मोड़
2. नौरंगा मोड़
3. भुसुण्डा मोड़
4. भुसुण्डा मेला के पास (सुजुकी मोटरर्साकिल शो रूम के पास)
5. गौरी कन्या विद्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर
6. बस स्टैण्ड से दक्षिण
7. जगजीवन कॉलेज के सामने लक्खीबाग से आने वाले सड़क पर बैरिकेडिंग।
अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने बताया कि जगजीवन कॉलेज, गया में दिनांक 07.04.2022 को मतगणना के अवसर पर यातायात व्यवस्था/शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने एवं चिन्हित स्थलों पर बैरिकेडिंग/ड्रॉप गेट लगाया गया है।
यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन हेतु दिनांक 07 एवं 08 अप्रैल, 2022 को निम्न रूप में ट्रैफिक प्लान तैयार की गई हैः-
■ 1. मतगणना के दिन मतगणना केन्द्र (जगजीवन कॉलेज) सड़क पर सामान्य यातायात वैकल्पिक मार्गों से होगी।
■ 2. मानपुर, वजीरगंज, बुनियादगंज की तरफ से अभ्यर्थी/चुनाव अभिकर्ता का वाहन, जिसे मतगणना केन्द्र पर जाना है, वे अपना वाहन गौरक्षणी बस स्टैण्ड, मानपुर में अपना वाहन पार्क करेंगे एवं वे वहां से पैदल मतगणना केन्द्र तक जाएंगे।
■ 3. फतेहपुर, बोधगया, सीताकुंड की तरफ से आने वाले वाहन भुसुण्डा मोड़ पर निर्मित ड्रॉप गेट के पास भुसुन्डा मैदान में अपना वाहन पार्क करेंगे एवं अभ्यर्थी/चुनाव अभिकर्ता का वाहन, जिसे मतगणना केन्द्र पर जाना है, वे अपना वाहन भुसुण्डा मैदान में पार्क कर वहां से वे मतगणना केन्द्र तक पैदल जाएंगे।
■ 4. वैसे वाहन, जो गया शहर से वजीरगंज एवं फतेहपुर की तरफ जाना है, वे गया शहर प्रवेश करते हुए अपने गणतव्य स्थान तक जाएंगे।
■ 5. मतगणना कार्य में सम्मिलित कर्मियों का वाहन जगजीवन कॉलेज, गया मतगणना केन्द्र तक जाएगी।
■ 6. मानपुर, बुनियादगंज, वजीरगंज की तरफ से आने वाले वाहन, जिसे बोधगया की तरफ जाना है, वे वाहन सिक्स लेन पूल से गया शहर में प्रवेश करते हुए बोधगया की तरफ की ओर जाए।
■ 7. यह प्रावधान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लागू रहेगा।