ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘अंगूरी भाभी’ का साड़ी लुक छोड़िए, बेहद ग्लैमरस-स्टाइलिश हैं शुभांगी अत्रे

शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) को उनकी जगह इस कदर लोगों का प्यार मिलेगा लेकिन अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से वो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं. शुभांगी अत्रे अक्सर ट्रेडिशनल अवतार में नजर आती हैं लेकिन उनकी ग्लैमरस तस्वीरें आप देखते रह जाएंगे.

‘भाभी जी घर पर हैं’ (Bhabi Ji Ghar Par Hain) टीवी शो में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाकर शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) घर-घर पॉपुलर हो गई हैं. शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने जब इस सीरियल को छोड़ा था तो किसी ने नहीं सोचा था कि शुभांगी अत्रे को उनकी जगह इस कदर लोगों का प्यार मिलेगा लेकिन अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से वो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं. शुभांगी अत्रे असल में मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं. (फोटो साभार: shubhangiaofficial/instagram)

टिपिकल गुजराती स्टाइल में साड़ी और सर पर पल्लू लेने वालीं शुभांगी अत्रे रियल लाइफ में ठीक रील लाइफ से अलग हैं. उनकी तस्वीरें देखकर शायद आप दंग रह जाएंगे कि शुभांगी कितनी ग्लैमरस और स्टाइलिश दिखती हैं. (फोटो साभार: shubhangiaofficial/instagram)

शुभांगी अत्रे मिस मध्य प्रदेश भी रह चुकी हैं. इतना ही नहीं ‘भाभी जी घर पर हैं’ के पहले वो ‘कस्तूरी’, ‘कसौटी ज़िंदगी की’, ‘दो हंसों का जोड़ा’ और ‘चिड़ियाघर’ जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर भी शुभांगी अत्रे काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. (फोटो साभार: shubhangiaofficial/instagram)

असल जिंदगी में शुभांगी अत्रे ट्रेन्ड कत्थर डांसर हैं. यहां तक कि पहले भी वो कई शहरों में कत्थक परफॉर्मेंस दे चुकी हैं. शुभांगी अत्रे नेशनल कॉम्पिटेशन भी जीत चुकी हैं. अब शुभांगी अत्रे रील लाइफ से बेहद अलग ग्लैमरस दिखती हैं. (फोटो साभार: shubhangiaofficial/instagram)

असल जिंदगी में शुभांगी अत्रे ट्रेन्ड कत्थर डांसर हैं. यहां तक कि पहले भी वो कई शहरों में कत्थक परफॉर्मेंस दे चुकी हैं. शुभांगी अत्रे नेशनल कॉम्पिटेशन भी जीत चुकी हैं. अब शुभांगी अत्रे रील लाइफ से बेहद अलग ग्लैमरस दिखती हैं. (फोटो साभार: shubhangiaofficial/instagram)

शुभांगी अत्रे को किसी ने सलाह दी थी कि उनका चेहरा पारंपरिक महिला का है इसलिए उन्हें सीरियल में ट्राई करना चाहिए. इसी दौरान ऑडिशन देते हुए उनका सेलेक्शन ‘कस्तुरी’ सीरियल में लीड रोल के लिए हो गया और वो एक्ट्रेस बन गईं. (फोटो साभार: shubhangiaofficial/instagram)

अब शुभांगी अत्रे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. टीवी में ज्यादातर ट्रेडिशनल लुक में नजर आने वाली शुभांगी की ये तस्वीरें उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. (फोटो साभार: shubhangiaofficial/instagram)

यहां तक कि फैंस को भी शुभांगी अत्रे का ग्लैमरस अंदाज अधिक पसंद आता है. शुभांगी अत्रे की ग्लैमरस और स्टाइलिश तस्वीरें हर कोई देखते रह जाता है.(फोटो साभार: shubhangiaofficial/instagram)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.