ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बुरहानपुर में टेक्स्टाइल और इंदौर में टॉय क्लस्टर की स्थापना, वन समितियों के सम्मेलन में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह, अब भोपाल भी बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का गवाह

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकार रोजगार को लेकर नए अवसर पैदा करने की योजना बना रही है। इसी कड़ी में आज बुरहानपुर में टेक्स्टाइल क्लस्टर और इंदौर में टॉय क्लस्टर की स्थापना को लेकर बैठक की जाएगी। बैठक में क्लस्टर की स्थापना को लेकर प्रेजेंटेशन दिया जाएगा।

टेक्स्टाइल क्षेत्र में नई स्थापनाओं को लेकर अधिकारी प्रेजेंटेशन देंगे। इंदौर में टॉय क्लस्टर की स्थापना को लेकर चर्चा भी होगी। शाम 5. 30 बजे मंत्रालय में सीएम बैठक लेंगे। इधर 22 अप्रैल को जम्बूरी मैदान में वन समितियों का सम्मेलन होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। जम्बूरी मैदान में कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई है।

कार्यक्रम के लिए बनाया जा रहा है खास डोम, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के कटआउट भी लगाए जा रहे हैं। गृहमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस कमिशनर ने भी बैठक बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। सुरक्षा एजेन्सी भी आकर लेंगी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। शहर में 4000 से भी ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे। जानकारी के मुताबिक सम्मेलन में 50 हजार वनवासी शामिल होंगे। 15 हजार वन समितियों को सालाना मिलेगा 800 करोड़ रुपये का राजस्व।

भोपाल भी बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का गवाह। 11 साल बाद राजधानीवासियों को मिली बड़ी सौगात। शहर के बरखेड़ा नाथू में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कंपलेक्स। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के अलावा हॉकी और फुटबॉल ग्राउंड का भी निर्माण होगा। तीन चरणों में अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का कार्य पूरा किया जाएगा। 2011 में स्टेडियम निर्माण की घोषणा हुई थी। पहले चरण के काम के लिए 137 करोड़ रुपये मंजूर हुए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.