ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

8 मई को मधुबन में होगा टैलेंट हंट साइक्लिंग प्रतियोगिता, तैयारी शुरू

– जिला साइक्लिंग संघ द्वारा किया जा रहा अंतर विद्यालय टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन, निजी व सरकारी विद्यालयों से 10 से 14 वर्ष के बालक-बालिकाओं की होगी भागीदारी

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला साइक्लिंग संघ द्वारा अंतर विद्यालय टैलेंट हंट साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन 8 मई दिन रविवार को मधुबन में किया जाएगाl इसका निर्णय मधुबन में स्थित मधुबन सेंट्रल स्कूल परिसर में आयोजित बैठक के दौरान लिया गयाl मौके पर संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए आयोजन समिति का गठन किया जिसके अध्यक्ष के रूप में मधुबन सेंट्रल स्कूल के निदेशक रणवीर सिंह व आयोजन सचिव के रूप में शशि चंद तिवारी को मनोनीत किया गयाl संघ के सचिव ने कहा कि मधुबन सेंट्रल स्कूल परिसर में होने वाली प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के 10 से 14 वर्ष के निजी व सरकारी विद्यालयों के बालक-बालिकाओं की भागीदारी होगीl इसमें भाग लेने के लिए इंट्री फॉर्म भरकर 5 मई तक जमा करना हैl श्री वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएंगेl आयोजन समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर साइक्लिंग प्रतियोगिता के आयोजन से इस क्षेत्र की प्रतिभाएं सामने आएगी जो जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता से जिले को गौरवान्वित करेंगीl कहा कि आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई हैl विद्यालयों में इंट्री फॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा हैl उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र से बेहतर खेल प्रतिभाएं निकलेगीl कहा कि पकड़ीदयाल अनुमंडल अंतर्गत सभी पांच प्रखंडों में टैलेंट हंट का आयोजन होगाl मधुबन के बाद पकड़ीदयाल में तिथि का निर्धारण कर आयोजन किया जाएगाl

Leave A Reply

Your email address will not be published.