गायघाट में आयोजित स्वास्थ्य मेला में एक हजार रोगियों का हुआ जांच
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने आयोजित किया मेला, विधायक ने कहा, सरकार के उद्देश्य को फलीभूत किया मेला
मोतीहारी/हरसिद्धि।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरसिद्धि द्वारा बुधवार को गायघाट देवी स्थान परिसर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, प्रखंड प्रमुख चंदा कुमारी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ममता भारती ने किया। स्वास्थ्य मेला में अप्रत्याशित भीड़ को देख विधायक श्री पासवान ने कहा की जिस उद्देश्य से सरकार मेला का आयोजन कर रही है, वह फलीभूत होता दिख रहा है। उन्होंने कहा की सभी लोगो को स्वास्थ्य की सुविधा मिले, यह कार्य सरकार कर रही है। मेला में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर भारती ने विधायक को सम्मानित किया। मेला को भाजपा के वरीय नेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध साहनी, दीपक शर्मा, पवन राज, राजकिशोर सिंह, हरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित अन्य ने संबोधित किया। मौके पर सीओ चंद्रशेखर तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह, नारद शुक्ला, अनिल ठाकुर , राहुल तिवारी, बबलू गुप्ता सहित अनेक थे। मेला में करीब एक हजार मरीजों का जांच कर दवा मुफ्त में दिया गया।
“इन स्वास्थ्यकर्मियों की रही अहम भूमिका”
हरसिद्धि।गायघाट स्वास्थ्य मेला में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ममता भारती, डॉक्टर सुनील कुमार, डॉक्टर संतोष राम, डॉक्टर जितेंद्र कुमार, डॉक्टर असफाक अनवर, डॉक्टर अनिल कुमार, बीएचएम आदित्य रंजन, बीसीएम प्रमोद बैठा, लेखापाल पवन कुमार झा, आईसीडीएस के एलएस प्रियंका कुमारी, ऊषा कुमारी, अर्चना कुमारी सहित आशा कार्यकर्ता की मेला की सफलता में अहम भूमिका रही। मेला में कई स्टॉल लगाकर मरीजों का इलाज किया गया।
“पूर्व के स्वास्थ्य मेला के आयोजन पर विधायक की शिकायत पर प्रभारी व बीएचएम को विभाग ने हटा दिया था।”
हरसिद्धि। स्वास्थ्य मेला पूर्व में सीएचसी में आयोजित किया गया था। परंतु बिना प्रचार प्रसार के उक्त मेला का उद्घाटन करने जब विधायक कृष्णनंदन पासवान पहुंचे थे तो एक भी मरीज नही था। जिसपर विधायक ने मेला का उद्घाटन नही कर इसकी शिकायत डीएम व सीएस से किया था। जिसपर यहां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार व बीएचएम धर्मराज को हटा दिया गया। नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉक्टर ममता भारती व बीएचएम आदित्य रंजन को बनाया है। इनके देखरेख में मेला का आयोजन हुआ है।