ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना में प्रचंड गर्मी ने पिछले 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

पटना: बिहार में मौसम इन दिनों तेजी से बदल रहा है। प्रदेश का तापमान सुबह के समय शुष्क बना रह रहा है, वहीं दोपहर होने पर गर्मी के कारण लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को राजधानी पटना का तापमान बीते छह साल में सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले वर्ष 2016 में राजधानी का तापमान 44.5 डिग्री रहा था। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना के अधिकतम पारे में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते वर्ष 2019 का रिकॉर्ड टूट गया। तीन साल पहले अप्रैल 2019 को पटना का पारा 42.6 डिग्री रहा था। बता दें कि बीते बीते एक पखवारे से दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में पछुआ हवा चलने के कारण वहां का हाल बेहाल है। वहीं मंगलवार को राजधानी पटना में लगातार चौथे दिन हीट वेव जारी रहा। बिहार में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान बक्सर में 44.07 डिग्री दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक बुधवार को दक्षिण बिहार समेत सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में हीट वेव की संभावना है। वहीं गुरुवार को दक्षिण बिहार में हीट वेव की संभावना है। शुक्रवार को 29 अप्रैल को दक्षिण बिहार के 12 जिलों में हीट वेव की संभावना है।जबकि उत्तर बिहार के नेपाल से सटे सीमावर्ती 7 जिलों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.