ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अपना सरकारी आवास छोड़ अचानक राबड़ी आवास में शिफ्ट हुए तेज प्रताप

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का विवादों से पुराना नाता है। कभी अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को निशाने पर ले लेते हैं और उनके खिलाफ मोर्चा खोल देते है तो कभी उन पर मारपीट के भी लगते रहते हैं। पिछले दो-तीन दिनों से इसी प्रकार के विवाद से घिरे हुए हैं। अब उन्होंने एक बार फिर पैंतरा बदला है। तेज प्रताप यादव अचानक अपनी मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड वाले आवास में शिफ्ट हो गये है, अब वे यहीं रहेंगे। बता दें कि राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास में ही आरजेडी की दावत पार्टी का आयोजन किया गया था। इसी आवास में उन पर राजद कार्यकर्ता रामराज यादव से मारपीट करने का आरोप लगा था। रामराज यादव ने आरोप लगाया था कि इफ्तार पार्टी वाले दिन कमरे में बंदकर तेज प्रताप ने उनके साथ मारपीट की और आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया है। रामराज यादव ने तेज प्रताप यादव पर यह भी आरोप लगाया गया था उन्हें मरवाने की धमकी दी गयी। कभी भी उनकी हत्‍या करवाई जा सकती है। तेजप्रताप यादव को 2 एम स्टैंड रोड का सरकारी आवास मिला है। वे इसी में रहते आए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पोलो रोड में सरकारी आवास मिला हुआ है लेकिन तेजस्वी यादव ज्यादातर समय राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड में पत्नी के साथ रह रहे हैं। लालू प्रसाद यादव भी पटना आते हैं वे भी यहीं रहते हैं।
अब वे राबड़ी देवी के आवास में रहकर अपने खिलाफ रची जा रही साजिश को नाकाम करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.