कचरा प्रबंधन के उपयोग में आने वाले ई-रिक्शा एवं ठेला को वीडियो ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
पिपरा कोठी ।लोहिया स्वच्छ अभियान के द्वितीय चरण के तहत पंचायतों की सूरत जल्द ही बदलने वाली है इस अभियान के तहत पंचायतों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड द्वारा पहल शुरू की जा चुकी है सरकार के सात निश्चय पार्ट टू के तहत स्वच्छ गांव समृद्ध गांव योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है जिसके आलोक में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत राज टीकैता गोविंदा पुर वार्ड नंबर 9 में कचरा प्रबंधन में आने वाले गाड़ि ई-रिक्शा एवं ठेलों को प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार मनरेगा पीओ प्रकाश कुमार श्रीवास्तव मुखिया सबीना खातून ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता कर्मी के साथ पंचायत के अलग-अलग वार्डों के लिए रवाना किया जहां पहले से डस्टबिन में सूखे एवं गीले कचरे रखे गए थे प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा लोहिया स्वच्छ अभियान के द्वितीय चरण में पंचायत के हर वार्ड को स्वच्छ एवं सुंदर रखना है जिसके लिए पूर्व में सरकार द्वारा कचरा को रखने के लिए डस्टबिन वितरण किया गया था आप लोग सूखे एवं गीले कचरा को उस डस्टबिन में रखेंगे प्रत्येक वार्ड में एक स्वास्थ्य कर्मी को रखा गया है जो आपके दरवाजे से अपनी रिक्शा या ठेला पर रख उसे अवशिष्ठ प्रसंस्करण इकाई लाएगा जहां जैविक एवं अजैविक के रूप में कचरा अलग किया जाएगा जिससे जैविक खाद का उत्पादन कर खेतों को बढ़ावा दिया जाएगा मौके पर प्रखंड समन्वयक मदन कुमार प्रखंड
पंचायत सचिव विनोद महतो शेख समीर अशोक राय वार्ड सदस्य मुंशी गिरी पानो देवी सहित सभी वार्ड सदस्य एवं बहुत से ग्रामीण मौजूद थे।