राष्ट्रीय शिक्षा नीति महात्मा गांधी द्वारा परिकल्पित बुनियादी शिक्षण पर आधारित है – सच्चिदानंद जी
सिमराही बाजार (सुपौल) । दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिमराही बाजार में स्कूल स्थापना वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम परिवर्तन का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया । कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा अवधारणा आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रश्नोत्तरी, मेहँदी, रंगोली, आलोचना लेखन, चित्रकारी, कला एवं शिल्प, संगीत,नृत्य, नाटक, Musical Chair, Fancy Dress Compitition एवं Marshall Art Demo का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री सच्चिदानंद जी (पूर्व सेना अभियंता सह सचिव महर्षि मेही कल्याण केंद्र, रांची ) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री उदय कुमार कर्ण, प्राचार्य सोनी सिम्मी, राम कुमार कर्ण थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सच्चिदानंद जी ने कहा भारत सरकार की वर्तमान राष्ट्रीय शिक्षा नीति महात्मा गांधी द्वारा परिकल्पित बुनियादी शिक्षण पर आधारित है, जानकर खुशी हुई कि विद्यालय अवधारणा आधारित नवाचार समाहित शिक्षा को लेकर ग्रामीण भारत में समयानुसार बच्चो को दक्ष करने में प्रयासरत है ।
निर्देशक प्रणव प्रसुन ने अपने संबोधन में गुणवत्तापूर्ण वास्तविक शिक्षा के विभिन्न आयामो पर प्रकाश डाले ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्य मंदिरा छत्री, सोनू मंडल, आशुतोष कुमार पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंहा, फताउल्लाह खान, विवेक शर्मा, राज ठाकुर, आशीष शर्मा, दीपक कुमार, पूजा, स्नेहा, दिव्या, यांकी, अपसरा आदि का अहम योगदान रहा ।