ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

साले के तिलक समारोह में हुई नोकझोंक के दौरान चली गोली, बहनोई की गई जान

औरंगाबाद: औरंगाबाद शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंजुराही गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।मृतक अपने साले के तिलक समारोह में शामिल होने आया था।समारोह के संपन्न होने के बाद घर लौटने के क्रम में गाड़ी निकालने के दौरान कहासुनी हुई और इसी क्रम में एक युवक ने पिस्टल निकालकर अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी संजीत कुमार सिंह के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी संजीत कुमार सिंह अपने साले के तिलक समारोह में भाग लेने औरंगाबाद शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंजुराही गांव पहुंचे थे।इसी दौरान सैकड़ों की संख्या में उनके घर उनके रिश्तेदार तथा दोस्त भी तिलक समारोह में भाग लेने हेतु पहुंचे हुए थे। तिलक समारोह समाप्त होने के बाद लोग अपने-अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान संजीत कुमार भी अपनी गाड़ी निकालने का प्रयास कर रहे थे। गाड़ी निकालने को लेकर उनकी अन्य व्यक्ति से नोकझोंक होने लगी।नोकझोंक इतनी आगे बढ़ गई की दूसरे ने अपनी पिस्टल निकालकर संजीत कुमार के सर में गोली मार दिया।जिससे संजीत कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया है कि संजीत कुमार की हत्या मंजुराही गांव की ही रहने वाले बीएड कॉलेज संचालक के द्वारा कर दिया गया है।हत्या का आरोप रामूनी देवी बीएड कॉलेज के प्रबंध निदेशक संतोष कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह पर लगा है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.