ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

​​​​​​​मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 100 देवगुड़ियां एक साथ समर्पित की

रायपुर :   मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम अभियान के तहत सुकमा जिले छिन्दगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यहां मुसरिया माता का दर्शन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सुकमा जिले की 100 देवगुड़ियां समर्पित की। आदिवासियों के आस्था के केन्द्र इन देवगुड़ियों का जीर्णोंद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अभी हाल ही में 5 करोड़ रुपए की लागत से कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दो देवगुड़ियों के जीर्णाेंद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन भी किया। इन दोनों देवगुड़ियों की मरम्मत एवं रंगरोगन का कार्य 10 लाख रूपए की लागत से होगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर देवगुड़ियों के पुजारियों से भेंट-मुलाकात की और उन्हें उपहार स्वरूप धोती, कुर्ता और पगड़ी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने मुसरिया माता मंदिर प्रांगण में बरगद के पौधे का रोपण भी किया। इस अवसर प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.